फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पैसों के लेन-देन से तंग आकर ज्वेलर ने निगला जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पिंजौर के एक ज्वेलर ने पैसों के लेन-देन को लेकर चल रही परेशानियों से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे पीजीआई पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक गुरप्रीत (40) की पत्नी सुनीता ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उसके पति को लगातार पैसों के लिए दबाव बना रहे थे। यहां तक कि उन्होंने कई कागजों पर जबरन हस्ताक्षर भी करवा लिए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पत्नी ने बताया कि उनके पति की मढ़ावाला मार्केट में ज्वेलरी की दुकान थी। उन्होंने करीब 16 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे और अब तक लगभग 18 लाख रुपये ब्याज सहित लौटा भी चुके थे। इसके बावजूद आरोपी और उसका साथी लगातार दबाव बना रहे थे। पत्नी ने बताया कि करीब एक माह पहले बस अड्डा कौना पर आरोपी ने पति से झगड़ा कर धमकी दी थी। यही नहीं 10-15 दिन पहले आरोपी एक अन्य शख्स के साथ घर पहुंचा और पति-पत्नी से जबरन कई कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद भी दोनों पैसों की मांग कर परेशान करते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें