फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भारतीय सैनिकों के पराक्रम के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय सैनिकों के पराक्रम के सम्मान में गुरुद्वारा श्री गुरु सागर साहिब सुखना झील के पास से शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह आयोजन शिरोमणि संत खालसा इंटरनेशनल फाउंडेशन के संस्थापक संत बाबा प्रीतपाल सिंह के आशीर्वाद से सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. जगनमोहन सिंह राजू ने किया। डॉ. जगनमोहन सिंह केएस राजू लीगल ट्रस्ट के चेयरमैन भी हैं। यह तिरंगा यात्रा सेक्टर-7 के गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई। इस दौरान फौजी बैंड और गतके का प्रदर्शन किया गया। यात्रा में लोग अपने हाथों में तिरंगा लिए चल रहे थे। इसमें विभिन्न धर्मों के प्रमुखों ने शामिल होकर सेना के पराक्रम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें