2024 में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव का बिगुल आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में बजा दिया है। जींद में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान पूरा शहर तिरंगे के रंग में सजा नजर आया। सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है। बांगर की धरती से आम आदमी पार्टी ने अपने चुनावी अभियान की शुरूआत कर दी है। बता दें कि इससे पहले दुष्यंत चौटाला ने भी अपनी पार्टी की आधारशिला जींद की धरती पर रखी थी।