फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टिप्पर ने कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे बनूड़ नगर परिषद के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। बनूड़ से राजपुरा जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में नगर परिषद बनूड़ के अध्यक्ष जगतार सिंह कंबोज बाल-बाल बचे गए। वह दोपहर के समय अपनी कार में राजपुरा से बनूड़ की ओर आ रहे थे। जानकारी के अनुसार, परिषद अध्यक्ष जगतार सिंह कंबोज जब बनूड़ से राजपुरा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जासला गांव के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने कार को चपेट में ले लिया। टिप्पर की रफ्तार तेज होने के कारण कार 20 फुट तक घिसटती चली गई। हादसे में कार सवार जगतार सिंह कंबोज बाल-बाल बच गए लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही बनूड़ पुलिस मौके पर पहुंची और चालक समेत कार को टक्कर मारने वाले टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया परंतु नगर परिषद के अध्यक्ष जगतार सिंह कंबोज ने चालक को गाड़ी धीरे से चलाने की चेतावनी देकर जाने दिया।
विज्ञापन


लांडरां/बनूड़। टिप्पर की टक्कर के चलते क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें