चंडीगढ़। रोटरी क्लब चंडीगढ़ के 68वें चार्टर वर्ष के लिए 1 जुलाई 2026 से टीना अविंदर विर्क अध्यक्ष पद संभालेंगी। वह क्लब की सातवीं महिला अध्यक्ष होंगी। वर्ष 2017 से क्लब से जुड़ी टीना ने विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। उनके नेतृत्व में नए निदेशक मंडल की भी घोषणा की गई है। सरताज लांबा उपाध्यक्ष और शबाना आजम सचिव होंगी। अनिल चड्ढा कोषाध्यक्ष और डॉ. अमन भाटिया संयुक्त सचिव का पद संभालेंगे। प्रेम महेंद्रू, अरुण अग्रवाल, ललिता ग्रोवर, अमृत पाल सिंह धीमान और शिव्या सहगल विभिन्न सेवाओं के निदेशक बनाए गए हैं। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मधुकर मल्होत्रा, प्रवीण चंदर गोयल, राजेंद्र के. साबू और उषा साबू भी टीम का हिस्सा होंगे। संवाद