फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: समय-सारिणी मंजूर नहीं, अवैध बसें चलने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन ने सेक्टर-17 और सेक्टर-43 बस स्टैंड से संचालित बसों की नियमित समय-सारिणी स्वीकृत न किए जाने पर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। यूनियन ने संबंधित अधिकारियों पर अनावश्यक देरी और टालमटोल का आरोप लगाते हुए इस मुद्दे पर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से हस्तक्षेप की अपील की है।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान जसवंत सिंह जस्सा, आजाद सिंह, उपप्रधान सतिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष गोविंद दहिया और महासचिव बलवीर सिंह ने संयुक्त बयान में कहा कि सेक्टर-17 बस स्टैंड से केवल यमुनानगर-हरिद्वार रूट की समय-सारिणी स्वीकृत और प्रदर्शित है जबकि अंबाला कैंट, हिसार, रोहतक, 152-डी, खिजराबाद, मुल्लांपुर और दिल्ली रूट की समय-सारिणी आज तक तय नहीं की गई। इससे यात्रियों को असुविधा के साथ-साथ सीटीयू और अन्य राज्य परिवहन निगमों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
यूनियन का आरोप है कि सेक्टर-43 बस स्टैंड पर वर्ष 2010 और 2019 के बाद कोई नई समय-सारिणी निर्धारित नहीं की गई। बैठकें न होने से बड़ी संख्या में अवैध बसों का संचालन बढ़ा है जिससे वैध परमिट वाली बसों पर असर पड़ रहा है। पंजाब से आने वाली कुछ लग्ज़री बसों के परमिट नवीनीकरण के बिना संचालन का भी आरोप लगाया गया है। यूनियन ने मांग की है कि प्रशासन शीघ्र बैठक बुलाकर सभी रूटों की वैध समय-सारिणी स्वीकृत करे और अवैध संचालन पर रोक लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें