सेक्टर-25 में पंजाब यूनिवर्सिटी (साउथ कैंपस) स्थित पीयू डेंटल कॉलेज के समय में बदलाव कर दिया गया है। पीयू प्रवक्ता के अनुसार 16 मई से 15 जुलाई तक डेंटल कॉलेज सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खुलेगा। डेंटल कॉलेज सोमवार से शनिवार तक खुलेगा। मरीजों का रजिस्ट्रेशन सुबह 8 से 11 बजे तक होगा।