चंडीगढ़। गली क्रिकेट में रविवार को सेक्टर- 16 क्रिकेट स्टेडियम में एक प्रदर्शनी मुकाबला खेला गया। इस मैच में एडवाइजर इलेवन चंडीगढ़ ने यूटीसीए इलेवन को रोमाचंक मुकाबले में 15 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एडवाइजर इलेवन चंडीगढ़ की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 136 रन बनाए। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल शून्य के स्कोर पर पैवेलियन लौट गए।टीम से डीजीपी प्रवीर रंजन ने आठ रन बनाए। सबसे अधिक अरुल रंजन ने 39 रन बनाए। युवराज महाजन और रवि प्रभाकर ने एक - एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूटीसीए इलेवन की टीम 15 ओवर में तीन विकेट पर 121 रन ही बना पाई। युवराज महाजन ने सबसे अधिक नाबाद 33 रन बनाए। यूटी खेल विभाग के निदेशक सौरभ कुमार अरोड़ा ने 28 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में नवीन, अमित तिवारी, सुमनित सिहाग ने एक-एक विकेट लिए।