फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में तीन जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तान भेज रहे थे सेना से जुड़ी जानकारी

Sat, 03 Aug 2019 02:09 AM IST
ajay kumar जीतेंद्र जीत, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिलिट्री इंटेलिजेंस और मिलिट्री पुलिस ने कैंट क्षेत्र में सेना की जासूसी के आरोप में यूपी के मुजफ्फरनगर के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों सेना की गतिविधियों को सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तान भेज रहे थे।

विज्ञापन


इनके पास से मोबाइल मिले हैं, जिनमें वीडियो क्लिप, व्हाट्सएप वाइस और कुछ फोटोग्राफ्स मिले हैं। तीनों को पूछताछ के लिए हिसार सदर थाना पुलिस के हवाले किया गया है। तीनों आरोपियों से और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार, कैंट स्थित मिलिट्री क्षेत्र में मेस बिल्डिंग के निर्माण में लगी सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी में लेबर के रूप में काम करने वाले उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के शेरपुर गांव निवासी मेहताब (28), शामली के मासाबी गांव निवासी खालिद (25) और मुजफ्फरनगर के शेरपुर गांव का निवासी रागीब (34) एक सप्ताह पहले ही कंपनी से जुड़े थे। 
विज्ञापन


तीनों पहले ही दिन से सेना की गतिविधियों पर नजर रखे थे। मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर और इनकी संदिग्ध गतिविधियों पर मिलिट्री इंटेलिजेंस और सेना पुलिस ने इन पर नजर रखी। शक पुख्ता होने पर इन्हें गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि एक आरोपी के मोबाइल से पाकिस्तानी जासूस के साथ व्हाट्सएप और वीडियो कॉल के जरिये बातचीत के रिकॉर्ड भी मिले हैं। 

पाकिस्तानी जासूसों के संपर्क में थे

सूत्रों के अनुसार, तीनों आरोपी एक सप्ताह पहले कंपनी में लेबर के रूप में घुसे और अगले ही दिन से सेना के जवानों और कैंट क्षेत्र के अंदर की गतिविधियों को मोबाइल में कैद करना शुरू कर दिया। वे पाकिस्तानी जासूसों के संपर्क में थे और उन्हें सेना की सूचनाएं भेज रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें