फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पदक विजेता अमन सहरावत समेत तीन खिलाड़ी सीएम से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें, कहा- आप पर पूरे देश को गर्व
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले पहलवान अमन सहरावत मुख्यमंत्री नायब सैनी से आवास पर मिलने पहुंचे। इस दौरान पेरिस ओलंपिक में कौशल दिखाने वाली पहलवान निशा दहिया और रितिका हुड्डा भी सीएम से मिलीं। सीएम ने तीनों खिलाड़ियों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सैनी ने अपने एक्स हैंडल पर पहलवान अमन सहरावत को पदक पहनाते हुए दो तस्वीरें शेयर कीं। लिखा कि अमन आप पर पूरे देश और प्रदेश को गर्व है। महज 10 वर्ष की उम्र से विपरीत परिस्थितियों में आपने कुश्ती में जो कठिन तप किया, वो अद्भुत है। सरकार सदैव आपको प्रोत्साहित और सम्मानित करने में अव्वल रहेगी। इसी तरह मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर पहलवान रितिका हुड्डा और पहलवान निशा दहिया को सम्मानित करते हुए तस्वीर शेयर की। लिखा कि पेरिस ओलंपिक में चोटिल होने के बावजूद मैदान नहीं छोड़ने वाली और शेरनी की तरह लड़ने वाली महिला पहलवान निशा दहिया का अभिनंदन। रितिका ने भी क्वार्टर फाइनल तक पहुंचकर जो जज्बा और कौशल दिखाया वो सराहनीय है। इससे पूर्व पेरिस ओलिंपिक में भारत के लिए तीन कांस्य पदक जीतकर लौटे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें