फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर तीन लोगों से लाखों ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब ठगों ने तीन लोगों को स्टडी व वर्क वीजा के जरिए विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ले लिए। पुलिस ने अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी सहित इमिग्रेशन एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पहले मामले में रितु निवासी लाडवा जिला कुरुक्षेत्र की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-3 थाने में अर्चना बत्रा, आरती और ऑस्कैंज ओवरसीज एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर 8सी के अमित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उससे यूएसए का स्टडी वीजा लगवाने के लिए 1.91 लाख रुपये नकद लिए थे लेकिन बाद में न तो वीजा लगवाया और न ही पैसे वापस किए।
दूसरे मामले में सिदीक्षा दुरेजा निवासी गांव ऊंचा चंदाना जिला यमुनानगर की शिकायत पर वीएसएस (वीजा सेवा केंद्र) सेक्टर-8सी के वारिस चौहान और उसके साथियों मनजोत, कमल, नितेश और कर्ण के खिलाफ सेक्टर-3 थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने सिदीक्षा के पति का ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा लगवाने के लिए 9.80 लाख रुपये लिए लेकिन वीजा नहीं लगने पर जब वह उनके आफिस में गए तो उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और धमकी भी दी। जिसके चलते पुलिस ने अब इन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज लिया है।
विज्ञापन

वहीं, तीसरे मामले में कोमलप्रीत कौर निवासी गांव जसपाल नगर, सुल्तानविंड रोड अमृतसर की शिकायत पर सेक्टर-17 थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि माई इमिग्रेशन सॉल्यूशन, सेक्टर-17सी के विकास शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर कनाडा का वीजा दिलाने के लिए उससे 16 लाख 74 हजार रुपये ले लिए लेकिन न तो उनका वीजा प्रोसेस किया और न ही वीजा लगवाने के लिए दी गई 16 लाख की राशि वापस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें