फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कार समेत तीन मोटरसाइकिल चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के अलग-अलग हिस्सों से एक लग्जरी कार समेत तीन मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-31 थाना पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा के जिला रोहतक के शास्त्री नगर निवासी विजय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीते बुधवार को किसी काम से चंडीगढ़ आए थे। इस दौरान सेक्टर-31 स्थित जैपनीज गार्डन के पास उन्होंने अपनी निसान टेरानो कार नंबर (एचआर-16एन3607) खड़ी कर दी। थोड़ी देर बाद वापस लौटे तो कार गायब थी।
सेक्टर-56 निवासी सचिन गुप्ता ने पुलिस को बताया कि बुधवार को सेक्टर-40 स्थित भाटिया ढाबा के पास से किसी ने उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (सीएच-01 बीएन 2352) चोरी कर ली। वहीं, सेक्टर-41/डी निवासी महिंदर कुमार की मोटरसाइकिल (सीएच-01 बीएन 9998) को किसी ने पलसोरा स्थित दुकान नंबर 192 के पास से चोरी कर ली है। इसके अलावा सेक्टर-56 निवासी इशू ने सेक्टर-39 थाना पुलिस को बताया कि चोर घर की पार्किंग में खड़ी बुलेट (सीएच-01 सीबी 8060) को चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें