फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में शुरू होंगी तीन और नई फ्लाइट

Tue, 04 Mar 2014 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों में स्पाइसजेट, गो एयर और जेट एयरवेज अपनी तीन नई उड़ानों की शुरुआत चंडीगढ़ से कर सकता है।
विज्ञापन


अप्रैल से ही हिमाचल के लिए सिटी एयरपोर्ट से एक नई उड़ान प्रस्तावित है। स्पाइसजेट के एक प्रतिनिधि के अनुसार चंडीगढ़ से श्रीनगर जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान फिलहाल सप्ताह में तीन दिन की है।

अप्रैल माह से इसी उड़ान को छह दिन की कर दिया जाएगा। यह उड़ान नई दिल्ली से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से श्रीनगर के लिए होगी।

वहीं गो एयर भी शाम के वक्त नई दिल्ली को कनेक्ट करती अपनी नई उड़ान शुरू करने की योजना बना रहा है। यह उड़ान शाम पांच बजे के आसपास की होगी। जेट एयरवेज भी सुबह की चंडीगढ़ से नई दिल्ली की फ्लाइट शुरू करेगा।
विज्ञापन


कुल्लू के लिए अप्रैल से फ्लाइट
चंडीगढ़ से अप्रैल में कुल्लू मनाली के लिए फ्लाइट प्रस्तावित हैं। इसके लिए एक प्राइवेट एयरलाइन ने आफर दिया है। चंडीगढ़ से कुल्लू के लिए इस फ्लाइट का किराया करीब सात हजार रुपये होगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस फ्लाइट के बारे में स्लाट अभी नहीं मांगे गए हैं। इससे पहले चंडीगढ़ से कुल्लू मनाली के लिए एमडीएलएआर ने फ्लाइट 2008 में शुरू की थी।

यह फ्लाइट कुछ समय ही रही और बंद हो गई। टूरिज्म के लिहाज से कुल्लू-चंडीगढ़ के लिए यह फ्लाइट बेहतर होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें