चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के तीन और विभाग 24 सितंबर से खुलने जा रहे हैं। कमेटी की संस्तुति को डीयूआई प्रो. वीआर सिन्हा ने मंजूर कर लिया है।
कमेटी ने जीव विज्ञान विभाग, वनस्पति विज्ञान विभाग व भूगर्भ विज्ञान विभाग के परास्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को कक्षाओं में बुलाने का प्रस्ताव तैयार किया था। तीनों कक्षाओं में लगभग 400 विद्यार्थी होंगे। इन विद्यार्थियों को प्रयोगशालाओं में भी बुलाया जाएगा और ऑफलाइन कक्षाएं भी लगेंगी। कमेटी ने यह प्रस्ताव डीयूआई को भेजा था। वहां से इसे मंजूरी दे दी गई। छात्रों को कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। विद्यार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगवाकर आनी होगी और उसका सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा।