फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाईः शराब कारोबारी के भाई की कोठी पर फायरिंग के मामले में तीन और आरोपी हुए गिरफ्तार

Fri, 19 Jun 2020 12:52 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई की कोठी पर फायरिंग करने के मामले में गैंगस्टर दीपू ने एक और खुलासा किया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि इस पूरे वारदात में तीन और लोग शामिल थे। दीपू के खुलासे के बाद पुलिस ने लॉयंस बिश्नोई के शूटरों को पनाह देने वाले चंडीगढ़ नगर निगम के चपरासी (अनुबंधित) मौलीजागरां निवासी शिवा और हथियार सप्लाई करने वाले दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इन आरोपियों की पहचान बनूड़ निवासी साहब सिंह उर्फ सांभा और कॉलोनी नंबर 4 निवासी परमदत्त उर्फ लकी के रूप में हुई है। पुलिस ने शिवा के पास से एक पिस्टल और दो मैगजीन, दोनों मैगजीन में 7-7 कारतूस थे। वहीं, परमदत्त उर्फ लकी से एक पिस्टल और दो मैगजीन बरामद किए हैं, जिनमें 7-7 कारतूस बरामद हुए हैं। दीपू ने पूछताछ के दौरान यह खुलासा भी किया कि उसने ही गुरप्रीत उर्फ गोल्डी व सन्नी घुम्मन को बनूड़ निवासी साहब सिंह उर्फ सांभा से वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार लाने के लिए कहा था।

आरोपियों का नाम का खुलासा होने के बाद पुलिस ने साहब सिंह को गिरफ्तार करने के लिए बनूड़ में दबिश दी थी। पूछताछ के दौरान साहब सिंह ने खुलासा किया कि उसने एक पिस्तौल व कुछ कारतूस सेक्टर-45 में गोशाला के सामने सेक्टर-50 के जंगलों में छुपा रखे हैं। इसके अलावा एक पिस्तौल और कुछ कारतूस गुरप्रीत उर्फ गोल्डी व सन्नी घुम्मन को कुछ दिन पहले दे दिए थे।
विज्ञापन


पुलिस पर पहले तानी पिस्टल, फिर किया सरेंडर
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वारदात में शामिल शिवा और लकी जमानत के संबंध में एमसी ऑफिस में कार्यरत राजेंद्र सिंह को मिलने के लिए मलोया जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मलोया टर्न राधा स्वामी सत्संग भवन के पास नाका लगा लिया। इस दौरान बाइक सवार लकी और शिवा ने पुलिस को देख अचानक ब्रेक लगा दी। इस वजह से उनकी बाइक फिसल गई। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस पर हथियार तानते हुए भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस के समझाने के बाद दोनों ने खुद को सरेंडर कर दिया।

इन शूटरों की पुलिस को अभी तलाश
अरविंद सिंगला के कोठी पर फायरिंग करने वाले चार शूटरों की पुलिस को अभी तलाश है। इनमें हरियाणा के भिवानी निवासी राहुल, बच्ची, हरियाणा के गांव लाडवा का बलवीर उर्फ मनी, अमृतसर का नितिन शामिल हैं।

अब तक इनकी हुई है गिरफ्तारी
बीते 31 मई वारदात के बाद से क्राइम ब्रांच और सेक्टर 34 थाना पुलिस ने अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें सेक्टर 34 थाना पुलिस ने सारंगपुर निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ काला को सेक्टर 34 स्थित हेलिक्स इंस्टीट्यूट के बाहर से उसकी सियाज व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। इसके अलावा जीरकपुर जिम मालिक सेवक उर्फ गुरी को आईटी पार्क के पास से क्राइम ब्रांच ने दबोचा था। जबकि मामले में अभी तक सिर्फ एक शूटर गिरफ्तार हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें