चंडीगढ़ के सेक्टर 25 स्थित जुवेनाइल होम से वॉलीबाल खेलने के बहाने तीन नाबालिग फरार हो गए। पुलिस तलाश में जुट गई है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने डीडीआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार फरार नाबालिगों में से एक की पहचान सेक्टर-36 थाना के और दो की पहचान सेक्टर-11 थाने के आरोपियों के रूप में हुई है।
शनिवार की शाम को जुवेनाइल होम के ग्राउंड में काफी बच्चे वॉलीबाल खेल रहे थे। इसी दौरान मौके फायदा उठाकर तीन नाबालिग दीवार फांदकर फरार हो गए।
इसकी जानकारी खेल समाप्त होने के बाद बच्चों की गिनती के दौरान हुई । तीनों नाबालिगों को चोरी की वारदात में काबू किया गया था। इसके बाद इसकी सूचना सेक्टर-11 थाना पुलिस को दी गई गई।
गौरतलब हो कि अक्तूबर-2015 में इसी तरह कर्मचारियों को चकमा देकर चार आरोपी फरार हो गए थे। वहीं, थाना पुलिस ने अनुसार नाबालिगों की तलाश चल रही है। कई संदिग्ध स्थानों पर उसको खोजा गया। लेकिन, अभी तक कोई सुराग हाथ नही लगा है।