फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एक परिवार के तीन सदस्यों को पीटा, दस पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। दीवार के साथ बल्ब व रेगुलटर लगाने के विवाद पर हुए झगड़े में पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला सहित तीन परिवार के तीन सदस्यों के साथ मारपीट करने के आरोप में 10 लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने तीन लोगों को नामजद किया है और बाकी अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान दीपक, रंजन व चिराग कुमार निवासी मॉर्डन एनक्लेव बलटाना के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कौशल्या देवी निवासी मॉर्डन एनक्लेव बलटाना ने बताया कि 4 जनवरी को शाम करीब सात बजे फोन पर दीपक कुमार ने कॉल कर कहा था कि तुम हमारे घर आओ तो उन्होंने व्यस्तता के कारण घर जाने से मना कर दिया। इसके कुछ समय बाद दीपक उसकी पत्नी रंजन, बेटा चिराग, दीपक की साली उनकी बेटी और अन्य लोग गेट पर खड़े गाली गलौज करने लगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि मामला बल्ब और रेगुलेटर लगाने का है।
जिसमें आरोपी काफी समय से उनको परेशान कर रहे थे। इस मामले में चार तारीख को जब उनको बुलाया गया तो उन्होंने जाने से मना कर दिया, जिसके बाद उन्होंने घर के बाहर शोर सुना तो उनका बेटा कपिल व पत्नी नीरू बंसल बाहर आए तो वहां खड़े सभी लोगों ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। उनमें से दो तीन बंदे आए और शिकायतकर्ता को बालों से घसीट कर बाहर ले गए। सभी तीनों के साथ मारपीट करने लगे। जब उनसे बचकर वह भागने लगे तो उन्होंने फिर से उन्हें घेर लिया और बुरी तरह मारपीट की।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए तो हमलावर दीपक व उनके अन्य साथी जान से मारने की धमकियां देते हुए निकल गए। जिसके बाद आसपास के लोगों ने किसी वाहन का इंतजार करके ढकोली अस्पताल इलाज के लिए दाखिल करवाया। डाक्टरों ने उसे इलाज के लिए सेक्टर 32 रेफर कर दिया।
जहां इलाज करवाने के बाद उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने डाक्टरों की रिपोर्ट व शिकायत के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें