धुंध और कोहरे के चलते ट्रेनों की आवाजाही लगातार प्रभावित हो रही है। मौसम के कारण लगातार दूसरे दिन शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंच सकी। सोमवार को नई दिल्ली-कालका शताब्दी(12011)3 घंटे 5 मिनट लेट रही। इसका चंडीगढ़ पहुंचने का समय सुबह 11.05 बजे होता है, लेकिन यह दोपहर करीब 2.10 बजे पहुंची। शताब्दी के अलावा और भी कई ट्रेनें सोमवार को घंटों लेट पहुंची। ऊंचाहार एक्सप्रेस कुछ दिन तो सही समय पर पहुंची, लेकिन सोमवार को फिर 7 घंटे 45 मिनट लेट रही। वहीं कालका मेल भी सवा तीन घंटे देरी से चंडीगढ़ पहुंची।
ये ट्रेनें भी पहुंची लेट
गरीबरथ एक्सप्रेस 1 घंटा 40 मिनट
सदभावना एक्सप्रेस 1 घंटा 45 मिनट
केरल संपर्क क्रांति 1 घंटा 45 मिनट
पश्चिम एक्सप्रेस 1 घंटा 40 मिनट
हिमालयन क्वीन 1 घंटा