टक्कर इतनी तेज थी कि कार के सेफ्टी एयर बैग तक खुल गए व बाइक सवार की चादर 15 फुट ऊंचे पेड़ पर अटक गई। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार मोहित की मौके पर मौत हो गई जबकि उसके पिता ने पीजीआई में ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं कार में सवार एक महिला ने भी दम तोड़ दिया, हालांकि महिला की शनाख्त नहीं हो सकी है।
वहीं बाघपुर निवासी देवेंद्र व उसकी बेटी कीर्ति व कोमल का पीजीआई में उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। कार चालक का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
निजी कंपनी में नौकरी करता था मोहित
मोहित बेरी में निजी कंपनी में नौकरी करता था और पिता घर पर ही रहता था। वहीं गांव बाघपुर निवासी देवेंद्र बेरी के भागलपुरी चौक पर हेयर सैलून की दुकान चलाता है।
हादसे में एक बाइक पर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई और दूसरी बाइक पर सवार देवेंद्र व उसकी दोनों लड़कियां कीर्ति व कोमल गंभीर रूप से घायल हो गई, जिनका इलाज पीजीआई में चल रहा है। हादसे में कार में सवार मृतक महिला की शनाख्त नहीं हो पाई है, जिसे रोहतक के शव गृह में रखवा दिया गया। देवेंद्र के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्जकर जांच आरंभ कर दी गई। -राकेश, एएसआई, बेरी शहर चौकी जांच अधिकारी।