29 अगस्त को निरंतर बैठक संबंधी नियम 15 और अनिश्चितकाल तक सभा के स्थगन संबंधी नियम 16 के अधीन प्रस्ताव प्रस्तुत होंगे। वर्ष 2011-12 से 2018-19 के लिए अनुदानों और विनियोजनों से अधिक मांगों के संबंध में हरियाणा विनियोग विधेयक 2023 प्रस्तुत होगा। इसके बाद वर्ष 2023-24 के लिए अनुपूरक अनुमानों की प्रथम किश्त के संबंध में हरियाणा विनियोग विधेयक प्रस्तुत होगा। इसके बाद विधायी कामकाज होगा। बैठक में बीएसी सदस्य मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, संसदीय कार्य मंत्री कंवर पाल, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विधान सभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा उपस्थित रहे।
कांग्रेस ने सत्र बढ़ाने की थी मांग
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि बीएसी की बैठक के दौरान उन्होंने तीन दिवसीय सत्र को बढ़ाने की मांग की थी लेकिन उनकी मांग स्वीकारी नहीं की गई। उनका कहना है कि प्रदेश के कई सारे मुद्दे हैं। इन मुद्दों को उठाने के लिए समय बहुत कम है।
सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार
सत्र से पहले भाजपा व जजपा विधायकों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी शामिल हुए। इस मौके पर सभी मंत्री व विधायक मौजूद रहे। बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को मजबूती से जवाब और सभी विधायकों को भी सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया। बैठक में जजपा व निर्दलीय विधायक भी शामिल हुए। दो दिन पहले भी सरकार ने विधायकों के साथ बैठक आयोजित की थी। भाजपा विधायक दल की बैठक दो घंटे से ज्यादा समय तक चली।