फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान से खफा 3 मंत्रियों ने सिद्धू से मांगा इस्तीफा, बोले- 'पंजाब में अमरिंदर ही हमारे कैप्टन'

Sun, 02 Dec 2018 06:33 AM IST
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : ANI
विज्ञापन
भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में आए नवजोत सिंह सिद्धू के लिए कांग्रेस में भी मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। कैप्टन सरकार के मंत्री ही उनके खिलाफ लामबंद हो गए हैं। 
विज्ञापन


तृप्त रजिंदर बाजवा, सुखजिंदर सिंह सरकारिया और ब्रह्म मोहिंदरा ने सिद्धू से इस्तीफा मांगा है और साधू सिंह धर्मसोत और राणा गुरमीत सिंह सोढी ने अमरिंदर सिंह को ही कैप्टन मानने, माफी मांगने और उलटे-सीधे बयान न देने की नसीहत दी। 

वहीं, सोढी ने यह भी कहा कि सिद्धू को सोच-समझकर बयान देना चाहिए और पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ही हम सबके कैप्टन हैं। धर्मसोत ने कहा कि सिद्धू का बयान सुनकर दुख हुआ। उन्हें बड़ों का सत्कार करना सीखना चाहिए। वे कपिल शो में नहीं, राजनीतिक भूमिका में उलटे-सीधे बयान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू एक दिन पहले दिए अपने बयान से शनिवार को पलट गए। सिद्धू ने विवाद से राहुल गांधी को निकालते हुए कहा कि उनके कहने पर पाकिस्तान नहीं गया था। 

मुझे तो पाक पीएम इमरान खान ने बुलाया था। इस बात को गलत ढंग से नहीं लेना चाहिए। इससे पहले शुक्रवार को सिद्धू ने कहा था कि कैप्टन कौन कैप्टन, मुझे तो मेरे कैप्टन राहुल गांधी ने पाकिस्तान भेजा था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें