फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए तीन कंपनियां आईं आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए तीन कंपनियों ने आवेदन किया है। प्रशासन के परिवहन विभाग ने प्रति किलोमीटर के अनुसार 40 इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए आवेदन मांगे थे। एक हफ्ते के अंदर अब इस निविदा की फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी, जिससे पता चल पाएगा कि इन कंपनियों ने कितने रुपये में प्रति किलोमीटर बस चलाने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के निदेशक उमा शंकर गुप्ता ने बताया कि ई-बसें चलाने के लिए तीन कंपनियां आगे आई हैं। अब विभाग इनके आवेदनों की जांच कर रहा है। इसके बाद ही आगे काम अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सप्ताह के अंदर इनकी फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। निविदा की शर्तों के अनुसार कंपनी द्वारा बस चार्जिंग स्टेशन भी तैयार किया जाएगा।
पिछले साल केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी फेम इंडिया स्कीम फेज-दो के तहत चंडीगढ़ को 40 ई-बसें देने की घोषणा की थी। प्रशासन ने उन्हीं बसों के लिए निविदा जारी की है। प्रशासन को केंद्र सरकार से इन बसों के लिए सब्सिडी मिलेगी। तय की जाने वाली कंपनी शहर में किलोमीटर के अनुसार इलेक्ट्रिक बसें चलाएगी।
विज्ञापन

ई-बसों के लिए चीन से लेकर पुणे तक की यात्रा कर चुके हैं अधिकारी
इलेक्ट्रिक बसों को चलाने से संबंधित सभी तरह के संदेहों को दूर करने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने चीन और पुणे का भी दौरा किया। अफसर चीन के शंघाई और शेन्झेन भी गए, जहां करीब सवा दो करोड़ की आबादी है। शेन्झेन में पिछले पांच साल से करीब 17 हजार इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। अधिकारियों ने बसों में सफर भी किया। इसके अलावा चार्जिंग से लेकर रखरखाव की प्रक्रिया को भी चेक किया था। साथ ही बसें बनाने वाली कंपनी और इन्हें संचालित करने वाले ट्रांसपोर्ट विभाग और अधिकारियों से भी मुलाकात की थी। इसके अलावा पुणे में भी जाकर देखा गया कि वहां पर कैसे ई-बसें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें