फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नाकाबंदी के दौरान थार से शराब की तीन पेटियां बरामद, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। मुबारिकपुर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान थार गाड़ी से शराब की तीन पेटियां बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मुबारिकपुर थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि एएसआई सुरिंदर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने मुबारिकपुर पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी की। इसी दौरान बस अड्डा मुबारिकपुर की तरफ से आ रही काले रंग की थार (नंबर आरजे-27-सीपी-0012) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी से तीन पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने चालक से शराब रखने संबंधी लाइसेंस या परमिट मांगा, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पूछताछ में चालक की पहचान मनजीत सिंह चौधरी निवासी उदयपुर, राजस्थान के रूप में हुई। पुलिस ने शराब समेत थार को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अब जांच कर रही है कि आरोपी शराब कहां से लेकर आया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें