पंचकूला। पिंजौर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रही तीन बसों को पुलिस ने जब्त किया है। पहली बस बरेली से बद्दी, दूसरी बस उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बद्दी रुट और तीसरी बस कासगंज से बद्दी चल रही थी। तीनों पिंजौर मार्ग होकर आ रही थी। जांच में पाया गया कि ये बसें बिना निर्धारित टैक्स जमा किए और परमिट में अंकित उद्देश्य से अलग रूट पर चलाई जा रही थीं। आरटीओ की मौजूदगी में तीनों बसों को नियमों के अनुसार कब्जे में लेकर चंडीमंदिर टोल प्लाजा पिंजौर पर इंपाउंड कर दिया गया।