फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में लॉकडाउन में बेवजह घूम रहे तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लॉकडाउन में बिना मास्क बेवजह घूम रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सेक्टर-22 निवासी बृजेश कुमार, उत्तर प्रदेश रायबरेली के इरशाद खान और बापूधाम कॉलोनी निवासी अरविंद के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान बुधवार को पुलिस शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में गश्त कर रही थी। इस दौरान सेक्टर-17 थाना पुलिस ने बृजेश कुमार को सेक्टर-22 के किरण सिनेमा के पास से गिरफ्तार किया। वहीं, आईएसबीटी 17 के पास बेवजह घूम रहे इरशाद खान को दबोचा गया, जबकि सेक्टर-26 थाना पुलिस ने बापूधाम कॉलोनी स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लैट पार्क के पास से अरविंद को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों से पुलिस ने जब लॉकडाउन में घूमने का कारण पूछा, तो कोई वाजिब जवाब न दे सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें