चंडीगढ़। बीते बुधवार को सेक्टर-52 स्थित टीन कॉलोनी में घर में घुसकर युवक को चाकू मारने के मामले में पुलिस ने दो नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान स्थानीय निवासी दो नाबालिग व विशाल उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। वीरवार को पुलिस ने दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह और आरोपी बिल्ला को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं दूसरी ओर घायल बरिंदर कुमार की हालत स्थिर बताई जा रही है।
बुधवार सुबह सेक्टर-52 स्थित टीन कॉलोनी के मकान नंबर (399) में बरिंदर को चाकू घोंपकर लहूलुहान कर दिया गया था। बरिंदर ने बयान में बताया था कि वह उक्त सेक्टर के सरकारी स्कूल स्थित एक पार्क के पास खड़ा था। इस दौरान उक्त आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों से बचने के लिए वह एक पास के घर में जा घुसा। इसके बावजूद आरोपी उसके कमर पर चाकू घोंप दिया। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।