फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: खैर की लकड़ी चुराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर।
विज्ञापन

खैर की लकड़ी चोरी के मामले में डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान चमन निवासी इस्लाम नगर, अंवर उर्फ अनु, प्रीतपाल उर्फ प्रीत निवासी मस्जिदवाला पिंजौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला को सूचना प्राप्त हुई कि जंगल से अज्ञात लोग अवैध तौर पर खैर की लकड़ी काट कर ले गए हैं। इसके बाद गांव मढ़ावाला की ओर चेकिंग के लिए नाकाबंदी की गई। इस दौरान पुलिस नाके की ओर एक हिमाचल नंबर की गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रोकने के लिए इशारा किया तो गाड़ी चालक पुलिस को देखकर गाड़ी से उतरकर भागने लगा। पुलिस ने कुछ दूरी पर जाकर उसे काबू कर लिया। गाड़ी में करीब 25 टुकड़े खैर की लकड़ी के बरामद हुए। मौके पर पहुंचे वनरक्षक दीपक कुमार से रिपोर्ट प्राप्त कर पुलिस में मामला दर्ज करवाया। आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें