फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अदालत से भगोड़ा करार तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी पुलिस की पीओ एंड सम्मन सेल टीम ने कई साल से दहेज उत्पीड़न व पांच साल से चोरी सहित एक अन्य मामलों में भगोड़ा करार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा की अगुवाई में गठित टीम ने 17 साल से फरार चल रहे भगोड़े मनीमाजरा निवासी दिलशाद को काबू किया। आरोपी के खिलाफ चार अप्रैल 2006 में उसकी पत्नी की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया था। दोनों की साल 2004 में शादी हुई, उसके बाद आरोपी दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। साल 2006 में आरोपी को अदालत ने भगोड़ा करार दिया था।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस ने सेक्टर-22 निवासी अंकित चंदन को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। 9 दिसंबर को आरोपी के खिलाफ रजत कुमार ने लैपटाॅप चोरी करने के आरोप में केस दर्ज कराया था। तीसरे मामले में वारंट के आधार पर पुलिस ने जीरकपुर निवासी शिवम को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें