फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रमजान के पहले जुमे पर दुआ के लिए उठे हजारों हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रमजान का पवित्र महीना जुमा शुक्रवार से शुरू हो गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने रमजान पर खुशी का इजहार किया। रमजान के पहला रोजा और जुमा होने पर लोग काफी खुश दिखे। लोग मस्जिदों में दोपहर की नमाज अदा की। सेक्टर- 20 के जामा मस्जिद, सेक्टर-26 के नूरानी मस्जिद, सेक्टर-29 के मदीना मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में रमजान के पवित्र महीना के पहला जुमा पर हजारों नमाजियों ने नमाज अदा की और दुआएं मांगी। मनीमाजरा स्थित जामा मस्जिद में भी मुस्लिम समाज ने नमाज पढ़ी। सेक्टर-26 के नूरानी मस्जिद के इमान मुफ्ती मोहम्मद अनस कासमी ने बताया कि नमाज के बाद नमाजियों ने मुल्क और भाईचारा की सलामती के लिए दुआएं मांगीं। सेक्टर-20 के जामा मस्जिद के इमाम व खतीब मौलाना अजमल खान ने नमाज से पहले रमजान के महत्व केे बारे में बताया।
विज्ञापन

सेक्टर-29 के मदीना मस्जिद के इमाम कारी फैसल कमाल ने बताया कि नमाज अदा करने से पहले उपस्थित लोगों को रमजान के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि इंसानियत को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुल्क और अवाम की सलामती के लिए दुआएं मांगी गईं। उन्होंने कहा कि रमजान के महीना में इबादत के साथ गुजारें। पूरा महीना नेकी अपनाए। इसे जीवन में लाएं।

सहरी के लिए मस्जिदों से नहीं होगा एलान
सेक्टर-29 के मदीना मस्जिद के इमाम कारी फैसल कमाल ने बताया कि रमजान में सहरी के लिए एलान नहीं किया जाएगा। सभी के पास मोबाइल है। अब अपने अपने घरों में अलार्म लगाते हैं। एलान के दौरान बहुत लोगों की नींद खराब होती है। केवल सहरी खत्म और इफ्तार शुरू करने का ही एलान किया जाएगा। इससे लोगों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें