फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और आस्ट्रेलिया के मैच की टिकट खरीदने उमड़ी हजारों प्रशंसकों की भीड़

विज्ञापन
मैच की टिकट लेने के लिए लगी युवाओं की भीड़। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
चंडीगढ़। युवाओं में क्रिकेट के प्रति किस कद्र दीवानगी है। इसका नजारा बुधवार को पीसीए स्टेडियम में देखने को मिला। आलम यह था कि काउंटर से लेकर स्टेडियम के गेट तक लंबी लाइन लगी हुई थी। छात्रों को 11 सितंबर को टिकट मिलनी थी लेकिन उस दिन उनकी हसरत पूरी नहीं हो पाई। बुधवार को हजारों की तादात में आए युवाओं की एक ही चाहत थी कि किसी तरह 20 सितंबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले की टिकट मिल जाए। जिन्हें टिकट मिली वह इतने खुश थे कि मानो उन्हें खजाना मिल गया हो और जिन्हें नहीं मिली उनके चेहरे पर मायूसी छा गई।
विज्ञापन

इस मुकाबले के लिए छात्रों के लिए 30 प्रतिशत टिकटें मोहाली के पीसीए स्टेडियम के टिकट काउंटर पर बिकनी हैं। टिकट काउंटर शाम 4 बजे से खुलना था, लेकिन दर्शक दोपहर एक बजे के करीब ही वहां पहुंचना शुरू हो गए। शाम होते होते काफी संख्या में प्रशंसक टिकट पाने की चाह में पहुंच गए। भीड़ इतनी थी कि लाइनें काउंटर से शुरू होकर पीसीए के गेट तक पहुंच गई।
बारिश में भी खड़े रहे प्रशंसक
शाम 4.30 बजे के करीब बारिश शुरू हो गई थी। ऐसे में जो क्रिकेट प्रश्संक लाइनों में लगे हुए थे। उनमें कुछ बारिश के बचाव के लिए इधर उधर भागने लगे लेकिन कुछ दर्शक बारिश में भी लाइनों में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें