फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रंग में भंग डालने वालों की आज खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। होली पर हुड़दंग रोकने के लिए आज चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। शहर में 120 जगह पुलिस नाके लगेंगे। पीयू-एमसीएम कॉलेज, एलांते मॉल, सुखना लेक और पंचकूला-मोहाली से सटे सीमावर्ती इलाकों में ज्यादा सख्ती रहेगी। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के लिए ड्रंकन ड्राइव नाके लगेंगे। बाजारों में भी पीसीआर टीम गश्त करेगी। होली के दौरान रंग में भंग डालने वालों पर नजर रखने के लिए सोमवार को 1000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। थानों के एसएचओ और डीएसपी भी फील्ड में रहेंगे। सुबह 9 से लेकर शाम 5 बजे तक 120 जगह नाके लगाए जाएंगे। बॉर्डर एरिया में सुबह 9 से रात 10 बजे तक नाके लगेंगे। हेल्पलाइन नंबर 112 पर शिकायत मिलते ही पुलिस कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने होली से एक दिन पहले रविवार को ही शहर में अलग-अलग इलाकों में नाकाबंदी कर दी। कई इलाकों में मार्च भी निकाला। एसएसपी कंवरदीप कौर ने आम जनता से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब न पिएं और न ही गुंडागर्दी करें। होली रंगों का त्योहार है। प्यार और भाईचारे के साथ इस त्योहार को मनाएं।
विज्ञापन


महिलाओं की सुरक्षा पर रहेगा खास ध्यान
महिलाओं से छेड़छाड़ को रोकने के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिसकर्मियों को सजग और सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। किसी महिला के साथ होली के दौरान या रंग लगाने के बहाने छेड़छाड़ न हो इसके लिए महिला पुलिस भी तैनात की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर सभी वुमेन कॉलेज, यूनिवर्सिटी, एलांते के पास विशेष नाके लगेंगे। पुलिस की नजर खासतौर पर कॉलोनी पर रहेगी। इनमें मलोया, राम दरबार, विकास नगर, अंबेडकर कॉलोनी, सेक्टर 25 कॉलोनी, बापूधाम, मौलीजागरां, खुड्डा लाहौरा समेत अन्य हैं। गेड़ी रूट पर 11/12 टी प्वाइंट से मटका चौक सेक्टर-9/10, सुखना लेक, सेक्टर-15 के व्यस्त बाजारों एवं सेक्टर-11, 17, 22, 20 छात्रावास एवं अन्य संस्थान चंडीगढ़ तक पुलिस का सख्त पहरा रहेगा।

कैमरों से भी नजर रखेगी पुलिस
पुलिस कैमरों से भी असामाजिक तत्वों का नजर रखेगी। इस दौरान संवेदनशील इलाकों की निगरानी की जाएगी। जहां पुलिस की तैनाती नहीं रहेगी, वहां कैमरे काम करेंगे। सड़कों पर फर्राटे भरने वाले वाहनों के चालान कैमरे की मदद से ही काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें