फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: घरेलू उड़ानों से यात्रा के बाद क्वांरटीन होंगे या नहीं, एडवाइजर ने दी अहम जानकारी

Sun, 24 May 2020 01:57 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

लॉकडाउन के करीब दो महीने बाद देश में घरेलू उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। इससे हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है लेकिन यात्रा के बाद क्या उन्हें 14 दिन क्वारंटीन होना पड़ेगा, इस सवाल से भी सभी चिंतित है। चंडीगढ़ के एडवाइजर मनोज परिदा ने जानकारी दी है कि ऐसे लोगों को यात्रा के बाद 14 दिन क्वारंटीन होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। परिदा ने यह भी ट्वीट किया कि शहर की मार्केट में दुकानों को रविवार या सोमवार एक दिन बंद रखा जा सकता है।

विज्ञापन


एडवाइजर ने लिखा कि यात्रा के बाद क्वारंटीन होना पड़ेगा या नहीं, इसे लेकर केंद्र सरकार से साफ कर दिया है। इसके अनुसार घरेलू उड़ानों से सफर करने के बाद अब क्वारंटीन होने की जरूरत नहीं होगी। एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने भी इस बारे में एक फेसबुक लाइव के दौरान साफ कर दिया है।

उन्होंने कहा था कि घरेलू उड़ानों के जिन यात्रियों में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं हैं और आरोग्य सेतु एप पर ग्रीन स्टेटस है, उन्हें क्वारंटीन करने की जरूरत नहीं है। केंद्र ने 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को छोड़कर घरेलू उड़ानों के लिए आरोग्य सेतु एप को अनिवार्य कर रखा है। अगर किसी के फोन में एप नहीं है तो वह काउंटर पर जाकर डाउनलोड कर सकता है। इसके अलावा अगर किसी के पास किसी कारणवश फोन में यह एप नहीं है, तो उसे सेल्फ-डिक्लरेशन पत्र दे सकता है कि उस यात्री को उड़ान में चढ़ने से न रोका जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें