फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा में बिना एनओसी के नर्सिंग कालेज चलाने वाले नपेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्वास्थ्य मंत्री के पास पहुंचा मामला, जांच और एफआईआर दर्ज करने निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में अब बिना एनओसी के नर्सिंग कालेज चलाने वाले नपेंगे। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के पास इस प्रकार की शिकायतें पहुंचीं तो मंत्री ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। विज ने कहा कि प्रदेश में विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले दिनों स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के पास शिकायत आई थी कि प्रदेश में कुछ संस्थानों में बिना एनओसी के ही नर्सिंग के कोर्स चलाए जा रहे हैं। ऐसे में काफी में संख्या में विद्यार्थियों की डिग्री पर भी संकट मंडरा गया है। ऐसे में विद्यार्थी लगातार कालेजों और ऐसे संस्थानों के पास चक्कर लगा रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि उनके साथ धोखा किया गया है, जबकि उन्होंने कोर्स पूरा किया है और बाकायदा मोटी रकम के रूप में फीस भी जमा कराई है। विद्यार्थियों के बढ़ते दबाव के चलते अब नर्सिंग कालेज चलाने वाले एनओसी के लिए चंडीगढ़ सचिवालय के चक्कर लगाने लगे हैं। हालांकि, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने साफ कर दिया है कि पीछे की कोई एनओसी नहीं मिलेगी। विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें