ट्रैवल एवं ट्रैवल से संबंधित थॉमस कुक लिमिटेड ने सोमवार को सेक्टर-9 में रिटेल ब्रांच लॉन्च की।
थॉमस कुक इंडिया ने पंजाब में 29 कंज्यूमर एक्सेस सेंटर्स के साथ अपना वितरण नेटवर्क का विस्तार किया है और ग्राहकों को सुविधाजनक नेटवर्क प्रदान किया है।
कंपनी की 11 शाखाएं, 10 गोल्ड सर्किल पार्टनर (फ्रैंचाइज) आउटलेट्स और 8 प्रेफर्ड सेल्स एजेंट्स हैं। ब्रांच का उद्घाटन सीनियर वाइस प्रेसिडेंट व हेड, सेल्स व डिस्ट्रीब्यूशन थॉमस कुक ने किया।
ब्रांच में हॉलिडे पैकेज (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पैकेज, व्यक्तिगत और ग्रुप टूअर्स), रेल एंड एयर टिकट्स, क्रूज बुकिंग, वीजा, विदेशी करेंसी एक्सचेंज एवं बीमा सेवाएं मुहैया कराती है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ कंपनी के लिए सर्वाधिक संभावनाओं से भरा एक प्रमुख बाजार है। मध्य मार्ग पर खुली थॉमस कुक इंडिया की ब्रांच में ग्राहकों और उनके परिवारों, हनीमून पर जाने वाले नवविवाहित जोड़ों, विशेष रुचि वाले समूहों, युवाओं, एनआरआई और स्टूडेंट्स, कारोबारी समूहों और प्रोफेशनल्स को सेवाएं देने में सक्षम है।