नवरात्र में यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने कालका श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। यह ट्रेन हर सप्ताह बुधवार को चलती है। अब रेलवे की ओर से गाड़ी संख्या 04503-04504 को एक्सटेंड करते हुए 26 फेरे बढ़ा दिए गए हैं।
यह ट्रेन 1 सितंबर से 30 नवंबर तक हर बुधवार को चलेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट व सेकेंड एसी का एक-एक कोच और स्लीपर के पांच कोच व जनरल के छह कोच शामिल किए गए हैं। वहीं वापसी में यह ट्रेन रोजाना बुधवार को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलेगी और अगले दिन कालका पहुंचेगी।