फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दड़वा हत्याकांड में तीसरा आरोपी सूरज उर्फ जातुआ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने विवाद में हुआ था हमला : पवन पर थार चढ़ाकर हत्या करने का आरोप, दो कमानीदार चाकू और तीन लाठियां बरामद
विज्ञापन


चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने दड़वा में थार चढ़ाकर पवन की हत्या के मामले में फरार तीसरे आरोपी सूरज उर्फ जातुआ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल काले रंग की थार, दो कमानीदार चाकू और तीन लाठियां बरामद की हैं। हथियारों की बरामदगी के बाद केस में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुराने विवाद में किया था हमला
मामला 30 अगस्त 2026 की रात का है। न्यू इंदिरा कॉलोनी, मनीमाजरा निवासी 24 वर्षीय सूरज अपने भाई पवन और दोस्तों के साथ दड़वा स्थित होटल लीगेसी में पार्टी करने गया था। आरोप है कि पुराने विवाद में मोनू उर्फ कांडू, सुभाष, सूरज उर्फ जातुआ, गोविंदा, महावीर और मलकीत उर्फ काका दो वाहनों में पहुंचे। स्कार्पियो से पवन की गाड़ी को टक्कर मारने के बाद काले रंग की थार पवन और सूरज की ओर चढ़ा दी गई। गंभीर रूप से घायल पवन को जीएमएसएच-16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस तीसरे आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें