फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आईपीएल की पेड पार्किंग में खड़ी कारों से कीमती सामान उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एक ओर क्रिकेट प्रेमी बुधवार रात पीसीए स्टेडियम में आईपीएल का लुत्फ उठा रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ शातिर उनकी यहां पार्किंग में खड़ी कारों को निशाना बना रहे थे। शातिर गाड़ियों के शीशे तोड़कर उनमें रखा कीमती सामान उड़ा ले गए। इनमें लैपटॉप सहित अन्य कीमती सामान चोरी किए जाने से संबंधित कई शिकायतें फेस-8 स्थित पुलिस थाने में दी गई हैं। मोहाली आईटी पार्क में काम करने वाले अखिलेश और उसके साथी सलील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात को वह आईपीएल मैच देखने के लिए पीसीए स्टेडियम गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी कार फॉरेस्ट कांप्लेक्स की इमारत के साथ ओपन एरिया में बनाई गई पेड पार्किंग में लगाई थी। उन्होंने कार को पार्किंग में लगाकर 50 रुपये की पर्ची भी कटवाई थी लेकिन मैच देखने के बाद जब वह वापस लौटे तो देखा कि कार खुली पड़ी है और उसमें रखे दो बैग भी गायब हैं। इनमें लैपटॉप, चार्जर और अन्य कीमती सामान था।
विज्ञापन


वहीं, उनकी कार से थोड़ी दूर यमुनानगर वासी विश्वास के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात ने उनकी कार का शीशा तोड़ उसमें रखा लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। इसी तरह से गौरव ने भी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यहां पार्किंग में खड़ी उनकी कार का शीशा तोड़कर अज्ञात आरोपियों ने कार में रखा उनका बैग चोरी कर लिया जिसमें उसका लैपटॉप चार्जर सामान रखा हुआ था। फेस-8 थाना पुलिस ने उक्त सभी की शिकायतों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों का सुराग लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।





चोर बेखौफ, दिन में दे रहे वारदात को अंजाम

आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम के अंदर और बाहर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहता है। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं ऐसे में भी इन बेखौफ चोरों ने पेड पार्किंग में खड़ी कारों को निशाना बनाया। उनके शीशे तोड़कर उसमें रखा कीमती सामान चोरी कर लिया। लोग पेड पार्किंग में अपनी कारें इसीलिए खड़ी करते हैं ताकि उनकी कार और उनमें रखा सामान सुरक्षित रह सकें लेकिन अगर वहां भी चोरी होने लग जाए तो सवालिया निशान खड़े होना लाजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें