फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी की ऑल्टो कार के चारों चक्के ले उड़े चोर

विज्ञापन
ऑल्टो कार को ईंटों पर रखकर चोर चारों चक्के ले गए। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। मलोया कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे के पास से एक बैंक कर्मचारी की ऑल्टो कार के चारों चक्के चोर ले उड़े। वारदात का पता चलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मलोया थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता सिमरनजीत सिंह ने बताया कि वह मलोया स्थित मकान नंबर-185 में परिवार समेत रहते हैं और एक निजी बैंक के कर्मचारी हैं। बीते शुक्रवार दोपहर उन्होंने अपनी ऑल्टो कार गुरुद्वारे के पास पार्किंग एरिया में खड़ी की थी। अगली सुबह देखा तो कार के चारों चक्के चोरी हो गए थे। शिकायत के आधार पर मलोया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सिमरनजीत ने बताया कि उन्होंने हाल ही में कार के चारों चक्के में बदलवाए थे। वहीं मलोया थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें