फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल लीकेज का झांसा देकर कार से आईपैड ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कार से तेल लीकेज का झांसा देकर चोरी करने वाला गिरोह शहर में सक्रिय है। ऐसा ही एक मामला सेक्टर-31 थाना के अंतर्गत शनिवार को आया है। जहां बाइक सवार शातिरों ने चलती कार के इंजन से तेल लीकेज का झांसा देकर कार में रखे आईपैड पर हाथ साफ कर लिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम मोहाली निवासी सुहेल कलशी पिता के साथ कार में जीरकपुर से ट्रिब्यून चौक होते हुए मोहाली स्थित अपने घर जा रहे थे। हल्लोमाजरा से ट्रिब्यून चौक की सड़क पर पहुुंचते ही बाइक सवार दो युवक उनके बगल से गुजरे और उन्होंने कहा कि कार के इंजन से तेल लीक हो रहा है। कार रोकते ही बोनट खोलकर इंजन को चेक किया तो कहीं से भी तेल लीक नहीं हो रहा था। बोनट बंद कर जब वह वापस कार में आए तो पिछली सीट पर रखा आईपैड गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें