फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चोरों ने घर में घुसकर नकदी और चांदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-25 में एक घर से करीब 35 हजार रुपये नकद, 50 ग्राम चांदी और एक लेडीज पर्स चोरी हो गया। चोरी की यह वारदात एक जून को शाम करीब पौन आठ बजे की गई है। पीड़ित अरुण कुमार वर्मा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी जांच के लिए बुलाया। अरुण ने पुलिस को बताया कि वारदात के दिन जब शाम को वह घर लौटे तो देखा घर का दरवाजा टूटा था और अंदर सामान बिखरा था। अलमारी भी टूटी मिली और उसमें रखी करीब 35 हजार की नकदी, 50 ग्राम चांदी और एक लेडीज पर्स गायब था। थाना चंड़ीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। सीन ऑफ क्राइम टीम ने ऑडियो और वीडियो साक्ष्य एकत्र किए, जिन्हें ई-साक्ष्य एप पर अपलोड किया है। क्राइम टीम ने अभी इसकी रिपोर्ट देनी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें