चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पीजीटी फिजिकल एजुकेशन और म्यूजिक के स्किल टेस्ट शेड्यूल जारी किया है। फिजिकल फिटनेस जांचने के लिए पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 7 सितंबर को स्किल टेस्ट लिया जाएगा। पुरुष और महिला अभ्यार्थियों की दौड़ का टेस्ट होगा। 30 वर्ष की आयु के अभ्यार्थियों को 12 मिनट में 1800 मीटर की रेस पूरी करनी होगी, जबकि 40 वर्ष आयु वर्ग में 1500 मीटर, 45 वर्ष तक 1200 मीटर और 45 वर्ष से ऊपर के अभ्यार्थियों को 800 मीटर का स्किल टेस्ट देना होगा। वहीं महिलाओं के 30 वर्ष आयु वर्ग में 1000 मीटर, 40 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में 800 मीटर और 45 वर्ष तक 600 मीटर, 45 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के अभ्यार्थियों को 400 मीटर की रेस का टेस्ट पास करना होगा। वहीं पीजीटी म्यूजिक अभ्यार्थियों को 6 सितंबर को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में स्किल टेस्ट आयोजित होगा। स्किल टेस्ट 50 नंबर का होगा। विषय से संबंधित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी को 50 में से न्यूनतम 25 अंक प्राप्त करने होंगे। कौशल परीक्षण हारमोनियम, तबला, सितार और इलेक्ट्रानिक तानुपरा का लिया जाएगा, यह संसाधन आयोग की ओर से अभ्यार्थियों को स्किल टेस्ट के दौरान मुहैया करवाए जाएंगे। इसके साथ ही आयोग द्वारा एक तबला वादक भी उपलब्ध कराया जाएगा।