फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी में हो रही थी घुटन, एनएसयूआई में बोलने की पूर्ण आजादी : जितेंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में मणिपुर हिंसा पर खुलकर बोलने की स्वतंत्रता नहीं थी। महिलाओं के खिलाफ बर्बरता का विरोध करना चाहा तो रोक दिया गया। इससे संगठन में दम घुटने लगा था। इसके बाद नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) को ज्वाइन किया, जहां बोलने की पूर्ण आजादी है। यह बात पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के छात्रसंघ चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद स्टूडेंट सेंटर पर आयोजित प्रेसवार्ता में एनएसयूआई के अध्यक्ष जितेंदर सिंह विर्क ने कही।पीयू छात्रसंघ चुनाव में साल 2017 के बाद अध्यक्ष पद पर मिली जीत के लिए एनएसयूआई ने सभी छात्रों का आभार जताया। जितेंदर सिंह विर्क ने कहा कि लड़कियों के समर्थन और चुनाव प्रचार ने जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने छात्रों के मुद्दों पर प्राथमिक से काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सबसे पहले प्राथमिकता के आधार पर प्रति सेमेस्टर 12 मैन्सट्रुअल लीव को लेकर काम किया जाएगा। छात्र राजनीति में अब लड़कियों को आगे लाकर मंच देने का प्रयास किया जाएगा। छात्रों के मुद्दों को विभागीय और हॉस्टल के स्तर पर हल करवाने के प्रयास किए जाएंगे। पीयू के बजट को लेकर छात्रसंघ, वरिष्ठ शिक्षकों व कांग्रेस नेताओं की कमेटी बनाकर योजनाबद्ध काम किया जाएगा। शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए विभागीय प्रतिनिधियों के साथ शिक्षकों को शामिल कर अकादमिक कमेटी बनाकर सुधार किया जाएगा। छात्रों को स्कॉलरशिप दिलवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। कक्षाओं, लैब और लाइब्रेरी के अपग्रेडेशन पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

जितेंदर सिंह विर्क ने कहा कि वीरवार को भारत जोड़ो यात्रा को एक साल पूरा हो गया है। पीयू में छात्रों ने राहुल गांधी के पैगाम को स्वीकार किया है, अब हम पीयू में नफरत की जगह प्यार बांटेंगे। वहीं, शाम के समय एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन से लेकर स्टूडेंट सेंटर तक प्रतीकात्मक धन्यवाद रैली भी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें