फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बम की कॉल पर पुलिस में मचा हड़कंप, दलबल के साथ पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-39 स्थित सूक्ष्मजीव प्रौद्योगिकी संस्थान में मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे बम की कॉल पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीसीआर पर सभी मुलाजिमों के वायरलेस सेट पर बम (मॉक ड्रिल) की कॉल चली। सूचना पर बम डिटेक्शन टीम एवं डॉग स्वायड, एंबुलेंस, दमकल विभाग, ऑपरेशन सेल, क्राइम ब्रांच, सेक्टर-39 और 36 थाना पुलिस और कमांडो दलबल के साथ पहुंचे। तुरंत परिसर को खाली करवा लिया गया और जांच शुरू कर दी। बाद में लोगों को पता चला कि यहां पुलिस-प्रशासन की ओर से मॉकड्रिल की गई थी। डॉग स्क्वाड को मुस्तैद कर दिया गया। दमकल विभाग और एंबुलेंस को भी यहां तैनात कर दिया गया। बम स्क्वाड ने उपकरणों से परिसर में बम तलाश किया। इस प्रक्रिया से लोगों में असमंजस बना रहा। एसपी सिटी मृदुल ने बताया कि मॉक ड्रिल का मकसद आपातकाल स्थिति के लिए पुलिस फोर्स और अन्य फोर्स को तैयार रखना और निपटने का जायजा लेना था। नियमित रूप से ऐसी मॉक ड्रिल करवाई जाती हैं। यहां पुलिस-प्रशासन की स्थानीय टुकड़ियों के अलावा केमिकल, बॉयोलोजिकल और न्यूक्लियर हथियारों से निपटने वाली विशेष एजेंसियों की टीमें भी मौजूद थीं। करीब डेढ़ घंटे चली मॉक ड्रिल में डमी बम ढूंढकर डिफ्यूज कर दिया गया। वहीं, इस दौरान चंडीमंदिर स्थित भारतीय सेना को भी स्टैंडबाय मोड पर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें