फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकॉम में दाखिले का अभी भी है चांस, जल्दी से आवेदन करें

Thu, 09 Jul 2015 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के 11 प्राइवेट और सरकारी कालेजों में बीकॉम की 2340 सीटों के लिए आठ हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


हालांकि, एक से चार जुलाई तक आयोजित पहली काउंसिलिंग में यूटी पूल में 85 परसेंटाइल से कम अंक पर दाखिला नहीं मिल सका। इससे करीब छह हजार स्टूडेंट्स को निराशा हाथ लगी।

बीकॉम में दाखिले के इच्छुक युवाओं के लिए अभी मौका है। पंचकूला और मोहाली स्थित कई कालेज में बीकॉम में अभी सीटें खाली हैं।

चंडीगढ़ के आसपास के प्राइवेट कालेजों में करीब 500 सीटों पर बीकॉम में दाखिला मिल सकेगा। ये सीटें चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, चितकारा यूनिवर्सिटी सहित विभिन्न कालेजों की हैं।
विज्ञापन


आर्यन ग्रुप ऑफ कालेज
बीकॉम ..............60 सीटें
आवेदन ..............जारी है
फीस .............. 18 हजार सालाना

यूनिवर्सल ग्रुप ऑफ कालेज
बीकॉम ..............40 सीटें
आवेदन..............22 जुलाई तक
फीस ..............22 हजार

एसडी कालेज, खेड़ी गुरना
बीकॉम..............120 सीटें
आवेदन.............. 15 जुलाई तक
फीस..............18 हजार

दोआबा ग्रुप ऑफ कालेजेज
बीकॉम..............60 सीटें
आवेदन..............जारी है
फीस .............. पीटीयू नियमों के अनुसार

इंडो ग्लोबल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, अभिपुर
बीकॉम..............60 सीटें
आवेदन..............जारी है
फीस..............पीटीयू नियमों के अनुसार

दूसरी काउंसिलिंग में भी चांस
चंडीगढ़ के 11 कालेज और पीयू ईवनिंग विभाग में कुछ सीटें खाली होने की उम्मीद है। मेरिट लिस्ट में वेटिंग वाले कुछ स्टूडेंट को अब भी दूसरी काउंसिलिंग में दाखिला मिलने की संभावना है।

उधर, कई कालेजों ने पीयू प्रशासन से प्रति कोर्स बीकॉम की 5 से 10 सीटें बढ़ाने की मांग की है। बीकॉम एडमिशन को-आर्डिनेटर प्रो. संजय कौशिक ने कहा कि दूसरी काउंसिलिंग का शेड्यूल अभी तक तय नहीं किया है।

24-25 जुलाई को काउंसिलिंग हो सकती है। उन्होंने माना कि दूसरी काउंसिलिंग में कुछ सीटों पर दाखिला मिलने की संभावना अब भी है।

स्टूडेंट के लिए एक विकल्प यह भी
12वीं में अच्छे अंक पाने पर भी जिन स्टूडेंट्स को बीकॉम रेगुलर में दाखिला नहीं मिल सका, उनके लिए दो रास्ते हैं। ऐसे स्टूडेंट्स पंजाब यूनिवर्सिटी पत्राचार से भी बीकॉम की डिग्री हासिल ले सकते हैं।
विज्ञापन


हर साल बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रत्येक कालेज में 5 से 7 स्टूडेंट फेल हो जाते हैं। ऐसे में प्रथम वर्ष पत्राचार से करने वालों के लिए दूसरे वर्ष में रेगुलर कालेज में दाखिले का मौका मिल जाता है।

सभी कालेज बीकॉम दूसरे वर्ष की खाली सीटों के लिए आवेदन मांगते हैं, लेकिन दूसरे वर्ष में भी दाखिला मेरिट के आधार पर होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें