फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिल्ली जाने वालों के लिए आज बसों का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंचकूला में हरियाणा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के चलते वीरवार को हरियाणा रोडवेज की लॉन्ग रूट की बस सेवा काफी प्रभावित रहेगी। हरियाणा रोडवेज के चंडीगढ़ डिपो की 50 बसों की ड्यूटी पंचकूला के कार्यक्रम में लगी है। ऐसे में बहुत कई रूटों पर बसें नहीं जाएंगी। हालांकि, चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की सेवा सामान्य रूप से जारी रहेगी। वीवीआईपी मूवमेंट के कारण दिल्ली की ओर चंडीगढ़ में आने-जाने वाली बसों का आवागमन बुधवार को भी प्रभावित रहा। शाम के बाद दिल्ली की ओर से चंडीगढ़ सेक्टर-17 बस स्टैंड पर इक्का-दुक्का बस ही आई थी। ऐसे में चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, प्रधानमंत्री सहित अन्य वीवीआईपी मूवमेंट के कारण दिल्ली की ओर चंडीगढ़ में आने-जाने वाली कई बसें प्रभावित रहेंगी। सीटीयू के एक अधिकारी ने बताया कि वह लगातार ट्रैफिक पुलिस के संपर्क में है। जाम की वजह से कुछ बसों का समय आगे-पीछे हो सकता है लेकिन सभी रूटों पर सामान्य तरह से ही बसें जाएंगी। कोई भी बस सस्पेंड नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि बुधवार को भी बसें सभी रूटों पर चली हैं लेकिन ट्रैफिक जाम में फंसने की वजह से कुछ बसें देरी से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें