चंडीगढ़। सेक्टर-37/38 के स्मॉल चौक पर रोजाना जाम लग रहा है। स्मॉल चौक के सामने फायर स्टेशन से निकलने वाली फायर बिग्रेड की गाडियां भी इस जाम में फंस रही हैं। ऐसे में अगर आगजनी की बड़ी घटना की सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी को मौके पर पहुंचना हो तो कैसे मौके पर पहुंचेंगी। यहां सुबह बच्चों के स्कूल जाने के समय, लोगों के दफ्तर जाने, दोपहर में बच्चों की छुट्टी और शाम को ऑफिस से छुट्टी के समय लंबा जाम लगता है। सुबह के समय यहां ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मौजूद रहते हैं लेकिन वह साइड में खड़े रहते हैं। सुबह 8 बजे से 10 बजे तक यहां जाम रहता है।