फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कांग्रेस और आप में हो सकता है सीटों का बंटवाराः संजय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडिया में कांग्रेस के साथ आप भी है गठबंधन का हिस्सा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर नया बयान दिया है। उन्होंने लोकसभा में आप और कांग्रेस गठबंधन पर गृहमंत्री अमित शाह के तंज का जवाब देते हुए साफ कर दिया कि आप का कांग्रेस के साथ गठबंधन हो सकता है, जिसे लेकर दोनों दलों के बीच अगली बैठकों में सीट बंटवारे पर चर्चा हो सकती है।
अमित शाह पर निशाना साधने पर संजय सिंह ने कहा कि अमित शाह ''इंडिया'' गठबंधन के दलों के बीच कन्फ्यूजन फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। संजय सिंह ने साफ किया कि आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे पर आने वाले दिनों में चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दिल्ली अध्यादेश बिल पर 3 अगस्त को लोकसभा में अमित शाह ने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया पर निशाना साधते हुए कहा था कि विपक्षी दलों की चिंता इंडिया की राजनीति है। विरोधी दलों के नेताओं को न तो लोकतंत्र की कोई चिंता है, न ही देश की और न ही लोगों की चिंता है। अमित शाह का कहना था कि विरोधी दलों को सिर्फ अपने गठबंधन की चिंता है। वे कितने ही गठजोड़ क्यों न बना लें, लोकसभा चुनाव 2024 के बाद नरेंद्र मोदी ही फिर पीएम बनेंगे। अमित शाह के इस बयान में तंज कसते हुए कांग्रेस के कपिल सिब्बल ने कहा था कि भाजपा की भी चिंता गठबंधन ही है।
विज्ञापन


पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली की सीटों पर गठबंधन की अटकलें
संजय सिंह के इस बयान के साथ ही पंजाब व दिल्ली, जहां आप की सरकारें हैं और चंडीगढ़, जहां आप पार्षदों की निर्णायक संख्या है, में आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान आप और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे की अटकलें तेज हो गई हैं। पंजाब, दिल्ली और चंडीगढ़ में कुल 21 लोकसभा सीटें हैं। इनमें दिल्ली में 7, पंजाब में 13 और चंडीगढ़ में एक लोकसभा सीट है। दोनों दलों के साथ आने की घोषणा के साथ ही पंजाब की सियासत में नया विवाद भी खड़ा होने के आसार हैं, क्योंकि पंजाब कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी के साथ किसी भी तरह के गठबंधन का लगातार विरोध करते रहे हैं और इस संबंध में अपने एतराज कांग्रेस आलाकमान के समक्ष भी उठाते रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें