फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-23 की दुकान में ताला तोड़कर 60 हजार की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-23 स्थित महाजन डिपार्टमेंट स्टोर में देर रात दो युवकों ने ताला तोड़कर करीब 60 हजार रुपये नकद और सामान चोरी कर लिया। दुकानदार दीप महाजन ने बताया कि उन्होंने रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर गए थे। करीब ढाई घंटे बाद रात 12:30 बजे फोन पर दुकान खुली होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो ताला टूटा और सामान बिखरा मिला। उन्होंने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके की जांच के बाद दुकान के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए। फुटेज में दो युवक ताला तोड़कर दुकान में दाखिल होते दिख रहे हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। आसपास लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें