फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-17 के शोरूम में चोरी, शटर उठाकर घुसीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित एक कपड़े के शोरूम में रविवार तड़के चोरी की वारदात सामने आई है। घटना रविरार देर रात की है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शोरूम मालिक प्रवीन बंसल की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शातिर आरोपी तड़के करीब चार बजे शोरूम के शटर को उठाकर अंदर घुसे। शटर पर सेंट्रल लॉक नहीं होने का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने एक तरफ से लोहे की रॉड लगाकर उसे ऊपर उठाया। इसके बाद एक महिला लेटते हुए अंदर घुसी जबकि बाहर मौजूद अन्य महिलाओं ने उसे चुन्नी से ढक लिया ताकि किसी को शक न हो। अंदर पहुंचकर आरोपियों ने करीब 2 लाख 6 हजार 380 रुपये नकद और एक आधार कार्ड चोरी कर लिया और मौके से भाग गए। सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में कुछ महिलाएं संदिग्ध रूप से दिखाई दे रही हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें