चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के वकील के सेक्टर-22 स्थित बंद घर के पीछे लोहे की ग्रिल तोड़कर चोर कीमती सामान लेकर फरार हो गए। वकील अरस्तु चोपड़ा की शिकायत पर सेक्टर 17 थाना पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। जानकारी के मुताबिक वकील के घर में डेढ़ महीने में चोरी की चौथी वारदात है। थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मोहाली निवासी वकील अरस्तु ने पुलिस को बताया कि उनका सेक्टर-22 के पेट्रोल पंप के पीछे मकान नंबर 1156 है। 26 जून को जब वह घर आए तो मकान के पीछे लोहे की ग्रिल खुली हुई थी। मकान के अंदर से चोर पानी की टोटियां और एंटीक सामान गायब था। वकील ने बताया कि एंटीक सामान में दादी के महंगे पीतल के प्राचीन सिक्के और अन्य सामान चोरी हुआ है। वकील ने बताया कि इससे पहले उसके घर में 15 मई , नौ जून और 21 जून को लोहे के मैनहोल कवर चोरी हो चुके है। थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।